पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटियाला सिटी की डेवलपमेंट ही मेन एजेंडा: परनीत

पटियाला सिटी की डेवलपमेंट ही मेन एजेंडा: परनीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |जिस तरहसे मैंने आज कांग्रेसी एमएलए के तौर पर शपथ ग्रहण की है, उसी तरह साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में कांग्रेसी एमएलए शपथ ग्रहण करेंगे। तब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह भरोसा सोमवार को पटियाला सिटी से कांग्रेसी एमएलए परनीत कौर ने एमएलए की शपथ ग्रहण करने के बाद जताया। परनीत कौर ने 21 अगस्त को पटियाला बाय इलेक्शन में अकाली दल के भगवान दास जुनेजा को हराया था।

परनीत कौर ने कहा कि विधानसभा के बचे समय में उनका ध्यान मुख्य रूप से अपनी सीट पटियाला सिटी की ओवरऑल डवलपमेंट पर रहेगा। अगर अकाली भाजपा सरकार ने सहयोग दिया तो वह जन आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार रहेंगी। डवलपमेंट के मामले में परनीत ने बादल सरकार पर भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया।
पिछली यूपीए सरकार के दौरान पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की अपग्रेडेशन के लिए 150 करोड़ रुपए का जो प्रोजेक्ट उन्होंने पास कराया था, प्रोजेक्ट का एक भी पैसा राजिंदरा अस्पताल पर नहीं लगा है। प्रोग्राम में शामिल होने वाले लोकल लीडरों में कै. अमरिंदर के पूर्व मीडिया सलाहकार भरतइंद्र सिंह चहल, एमएलए लाल सिंह, हरदयाल सिंह कंबोज साधू सिंह धर्मसोत, एक्स एमएलए मदन लाल जलालपुर, बिक्रमजीत सिंह चहल, संजीव शर्मा बिट्टू, प्रेम कृष्ण पुरी, केके शर्मा, जसविंदर जुल्का , ब्लॉक कांग्रेस प्रधान वेद कपूर, अनिल मंगला नरेश दुग्गल, कौंसलर रजनी शर्मा, हैप्पी शर्मा, सूरजभान राजिंदर शर्मा, शेर खान, हरदेव बल्ली, अतुल जोशी, योगिंदर योगी मौजूद रहे।

विधायक ब्रह्म मोहिंदरा की गैरमौजूदगी की सियासी गलियारों में रही चर्चा
शपथग्रहण समागम में कै. अमरिंदर के साथ-साथ पटियाला के लगभग सभी सीनियर कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। पूरे प्रोग्राम और इससे पहले चंडीगढ़ के एक होटल में लंच के दौरान पटियाला टू से कांग्रेसी विधायक ब्रह्म मोहिंदरा की गैरमौजूदगी शहर में चर्चा बनी रही। बाय इलेक्शन के समय कैंपेनिंग की शुरुआत में ब्रह्म और न्यू मोती बाग पैलेस में माहौल ठीक होने की चर्चा होती रही थी।
सोमवार को प्रोग्राम से गैरमौजूदगी के बारे ब्रह्म मोहिंदरा ने कहा कि उनके विधानसभा सीट के तहत एक गांव की तीन महिलाओं की मौत पिछले दिनों सड़क हादसे में हो गई थी। उन्होंने प्रोग्राम में शामिल होने की बजाए हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर हमदर्दी जताना जरूरी समझा।