- Hindi News
- दुकान मालिक के होने पर कटवाया ज्यादा रकम का बिल
दुकान मालिक के होने पर कटवाया ज्यादा रकम का बिल
पटियाला। पेंटका सामान खरीदकर बिल चुकाने के आरोपी थाना सदर के मुंशी ने दुकान मालिक की गैरमौजूदगी में अधिक रुपयों का बिल बनवाया था। दस हजार रुपए से कम राशि के दो-दो बिल बनवाने के बाद मुंशी ने कहा कि वह बाद में मालिक से बात करके लेगा।
कम सामान का ज्यादा बिल बनवाने के मामले में राकेश गुप्ता ने कहा कि जिस समय बिल कटवाया, वह दुकान में नहीं थे। मुंशी निशान सिंह पहले ही सामान लेकर जाता रहा है। मुलाजिम ने विश्वास में बिल काटा। विजिलेंस ने राकेश गुप्ता को मंगलवार को ऑफिस बुलाया है। उसके बयान दर्ज करने के अलावा बिल की कॉपी हासिल करेगी।
मामला: थाना सदर के मंशी ने नहीं किया पेंट के बिल का पेमेंट