पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेरोजगार लाइनमैन यूनियन की डिप्टी सीएम से मीटिंग 16 को

बेरोजगार लाइनमैन यूनियन की डिप्टी सीएम से मीटिंग 16 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | नियुक्तिपत्र की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार लाइनमेन को 40 दिन हो चुके हैं। शुक्रवार को भूख हड़ताल पर तरनतारन से अजीत सिंह खारा, अमरजीत सिंह, मनजीव कुमार, नवतेज सिंह, परमजीत सिंह, कर्मजीत सिंह बैठे। इस मौके यूनियन के मुख्य सलाहकार सोमा सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से यूनियन अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रही है। पर सरकार मांग को पूरा करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। डिप्टी सीएम के विशेष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिधू ने 16 फरवरी को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मीटिंग करवाने का भरोसा दिया है। इस भरोसे के बाद ही मरन व्रत को भूख हड़ताल में तब्दील किया गया। उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद ही खत्म होगी। इस दौरान अगर कोई भी नुकसान होता है, की जिम्मेदार भी राज्य सरकार पावरकॉम मैनेजमेंट होगी। इस मौके सुरिंदर सिंह, जगदेव सिंह, संतोख सिंह, निर्मल सिंह, जरनैल सिंह, अमनदीप सिंह, जगतार सिंह चरनजीत सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...