पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन की रैली 23 से

वाटर सप्लाई वर्कर्स यूनियन की रैली 23 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | वाटरसप्लाई एंड सेनिटेशन महकमे द्वारा ग्रामीण वाटर सप्लाई स्कीमों का पंचायतीकरण करने के नाम हो रहे निजीकरण के फैसले का महकमे की जत्थेबंदियों ने विरोध किया है। इस दौरान हुई मीटिंग में फैसला लिया गया कि सरकार के फैसले के खिलाफ 20 फरवरी को समूह जिलों की मीटिंग के बाद 23 से 26 फरवरी को राज्य के गांवो में रैलियां निकाली जाएंगी। ये रैलियां सब डिवीजन लेवल की होंगी।

मीटिंग में टेक्निकल एंड मैकेनिकल इंप्लाइज यूनियन, पंजाब फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन, पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन, पीडब्ल्यूडी मुलाजिम यूनियन और वाटर सप्लाई कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के आगू शामिल हुए। वहीं, इस दौरान वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग बचाओ संघर्ष कमेटी का गठन किया गया। मौके पर चुने गए कनवीनरों मक्खन सिंह वाहिदपुरी, दर्शन बेलुमाजरा, प्रकाश सिंह थोथियां, गुरप्रीत सिंह बालेवाल, सुखदेव सिंह मैणी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...