आरोप: मोती बाग बीड़ से लक्कड़ चोरी
पटियाला। मोतीबाग बीड़ में तैनात फॉरेस्ट गार्ड राजविंदर सिंह ने डिपार्टमेंट के ब्लॉक अफसर पवन पुरी पर बीड़ से लकड़ी चोरी का आरोप लगाया है। उसने महकमे के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। गार्ड राजविंदर ने बताया कि जब वह ब्लॉक अफसर के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे धमकाया जाता था।
इन आरोप पर संबंधित ब्लॉक अफसर पवन पुरी ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड राजविंदर सिंह डयूटी सही ढंग से नहीं करता है। हर समय अपनी ड्यूटी से गायब रहता है। कई बार इसे समझा चुका हूं, कि ड्यूटी सही ढंग से और जिम्मेवारी से करे। पर जिम्मेदारी नहीं समझता।
जब राजविंदर पर सख्ती की तो इस तरह के आरोप लगाना शुरू हो गया। पहले भी इसके खिलाफ विभिन्न शिकायतें आई हैं। पुरी ने कहा कि उन्हें शक है कि राजविंदर कुछ लोगों के साथ मिलकर बीड से लक्कड़ चोरी कराता है। कभी कोई धमकी नहीं दी। बस हमेशा यही कहा कि अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाओ। उधर, राजविंदर ने कहा कि 5 दिसंबर को उक्त अधिकारी ने सेंचुरी कानूनों का उल्लंघन करते हुए एक पेड़ निजी लोगों से कटवाकर उन्हें बेचने की मंशा से निजी ट्रैक्टर ट्रॉली में रखा जा रहा था। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर रोकने पर सेंचुरी के कम्पार्टमेंट नंबर 11 में रखवा दिया।
जब की नियम अनुसार पेड़ को उठवाकर कहीं भी रखाया नहीं जा सकता। राजविंदर ने बताया की उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अगर उसका कोई जानी या माली नुकसान होता है तो उसका सीधे तौर पर ब्लॉक अफसर तथा फारेस्ट विभाग के अफसर जिम्मेदार होंगे।
}वन गार्ड के चोरी के आरोप पर ब्लॉक अफसर ने कहा वह सही ढंग से नहीं करता ड्यूटी