- Hindi News
- भारतीयों की वापसी के लिए विदेशमंत्री से मिले
भारतीयों की वापसी के लिए विदेशमंत्री से मिले
इराकमेंफंसे 3 पंजाबियों 12 दूसरे राज्यों के युवकों को सुरक्षित लाने के लिए सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले। डाॅ. गांधी ने कहा कि इराक के अमारिया शहर में एक ठेकेदार के पास रणजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह, वरिंदर सिंह, विजय कुमार, धर्मपाल, सुरिंदर, पीटर, राजेश कुमार, तेजपाल शर्मा, शकील, अमित, राजविंदर रोहिताश काम कर रहे हैं। 3 पंजाबी समेत 7 हरियाणा और 5 राजस्थान के हैं।
नौजवान एजेंटों के हत्थे चढ़कर लाखों रुपए देकर इराक काम करने गए थे। वहां एक ठेकेदार के पास काम करने लगे। ठेकेदार ने उनके पासपोर्ट जब्त किए हैं। डाॅ. गांधी ने बताया कि सारे यूथ इराक से लौटना चाहते हैं, पर ठेकेदार पासपोर्ट वापस नहीं कर रहा। सांसद ने सुषमा स्वराज को 15 भारतीयों के नाम पते बताते हुए अपील की कि उक्त भारतीयों के नए पासपोर्ट बनाकर उनको भारत लाया जाए।
केन्द्रीय विदेश मंत्री ने डाॅ. धर्मवीर गांधी को विश्वास दिलाया कि 2-3 दिनों में भारतीयों को वापस लाया जाएगा। सभी भारतीयों के नए पासपोर्ट जारी करने के अलावा उनके लिए जहाज की टिकट के प्रबंध भी किए जाएंगे।
डाॅ. धर्मवीर गांधी