पटियाला | अर्बन इस्टेट फेज दो के प्रदीप कुमार के कत्ल के चारों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। प्रदीप का कत्ल उसकी प|ी ने अपने आशिक के साथ मिलकर किया था। जिसने अपने दो साथियों की मदद ली थी। कत्ल का खुलासा डेढ़ महीने बाद हुआ था।
डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल ने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पता चलेगा कि तीनों आरोपी घटनास्थल तक प्रदीप को कैसे लेकर गए थे और कैसे कत्ल किया था। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने प्रदीप के पिता छोटे लाल की शिकायत पर बहू कंचन कनौजिया, उसके प्रेमी मनी कुमार और साथी राकेश कुमार निवासी अर्बन इस्टेट फेज दो विक्की कुमार गिल निवासी पाठक विहार के खिलाफ केस दर्ज किया था।
प्रदीप का जीजा 6 दिसंबर की रात को अर्बन इस्टेट फेज दो में उसके घर गया था। जहां उसने मनी कंचन को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। शक होने पर उसने ससुर छोटे लाल से बात की। शक गहराने पर पुलिस को शिकायत दी थी।
( मृतक प्रदीप कुमार)