~6 हजार रिश्वत लेता पटवारी गिरफ्तार
पटियाला | विजिलेंसने संगरूर के भूटाल खुर्द इलाके के पटवारी महिंदर सिंह को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मंगलवार को विजिलेंस टीम ने बहादर सिंह निवासी गांव भूटाल खुर्द की शिकायत पर कार्रवाई की। टीम में इंस्पेक्टर रविंदर सिंह, एसआई प्रीतपाल सिंह जगदीप सिंह, एएसआई भूपिंदर सिंह, हवलदार रूलदा सिंह, जगतार सिंह, विजय शारदा, कुंदन सिंह बिक्रम सिंह थे। आरोपी ने विरासती जमीन का इंतकाल करने के बदले रिश्वत मांगी थी। आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 30 दर्ज किया गया है।