- Hindi News
- गोलीकांड में महिंद्रा और मोदी कॉलेज के स्टूडेंट्स की तलाश
गोलीकांड में महिंद्रा और मोदी कॉलेज के स्टूडेंट्स की तलाश
पटियाला | महिंद्राकाॅलेज के स्टैंड में सोमवार को लखविंदर सिंह को गोली मारने के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दो नंबर डिवीजन पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। उनकी तलाश में मोदी काॅलेज महिंद्रा काॅलेज में मंगलवार को पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने कहा कि पड़ताल चल रही है।
शिकायतकर्ता लखविंदर सिंह के अनुसार हमला करने वाले आरोपी मोदी महिंद्रा काॅलेज स्टूडेंट्स के अलावा बाहरी युवक थे। लखविंदर सिंह को सोमवार महिंद्रा काॅलेज के स्टैंड में गोली मार जख्मी कर दिया था। आरोपी गगन गिल प्रधान पीपीएसओ, संदीप समराओ निवासी शेरमाजरा, रंजीत निवासी निजामनीवाला, परमिंदर सिंह निवासी सनौर, लाडी भुनरहेड़ी, अमृत संधू 10 अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरचरन ने कहा कि आरोपियों के बारे में सभी बातें गिरफ्तारी के बाद क्लियर होंगी। जख्मी युवक की हालत स्थिर है।
महिंद्रा काॅलेज के प्रिंसिपल एसएस थिंद ने कहा कि यदि एक भी आरोपी काॅलेज का स्टूडेंट निकला तो उसे काॅलेज से निकाल दिया जाएगा। बड़ी मुश्किल से काॅलेज की डेवलप की जा रही है, ऐसे में माहौल खराब करने वाले स्टूडेंट तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सोमवार को महिंद्रा काॅलेज के स्टू्डेंट को मारी थी गोली