पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजिंदरा में गायनी वॉर्ड के दोनों बॉयलर खराब

राजिंदरा में गायनी वॉर्ड के दोनों बॉयलर खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजिंदराअस्पतालके गायनी वॉर्ड में डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को ठंड से दो चार होना होगा। अस्पताल मैनेजमेंट ने गर्म हवा देने वाले बॉयलर की सर्विस नहीं कराई है। 7 सालों से बॉयलर बिना सर्विस के चल रहा है।

इसके चलते अस्पताल में लगे दाेनों बॉयलर खराब हो गए हैं। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने बॉयलर ठीक कराने के लिए 1 लाख रुपए का इस्टीमेट बनाकर दिया है। अस्पताल मैनेजमेंट फंड देने काे तैयार नहीं है। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने गायनी डिपार्टमेंट को बॉयलर की मेंटिनेंस कराने के लिए जो 1 लाख रुपए का इस्टीमेट दिया है। उससे ही लुधियाना या दिल्ली से इंजीनियरों को बुलाना होगा। डिपार्टमेंट के पास इतना फंड नहीं है कि वह इंजीनियरों को बॉयलर की जांच के लिए बुला सके।

डिपार्टमेंट के जेई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पहले ही जेब से काफी खर्च हो चुका है, अब वह और खर्च नहीं कर सकते। गायनी हेड डाॅ. मंजीत कौर मोही ने बताया जरूरत होने के कारण अभी बॉयलर शुरू नहीं हुए हैं। बॉयलर यदि खराब हैं तो मंगलवार को एमएस के साथ मीटिंग करके मामले को उठाया जाएगा।

लुधियाना दिल्ली से बुलाने होंगे इंजीनियर

सर्दियोंमें टेम्परेचर मेनटेन रखने के लिए बॉयलर चलाए जाते हैं। जिन महिलाओं की सर्जरी होती है, वह जल्द रिकवर करती हैं। क्योंकि ठंड में महिलाएं जल्द रिकवर नहीं कर पाती हैं। राजिंदरा अस्पताल की गायनी में एक बॉयलर पहले से ही खराब पड़ा है। सर्दी शुरू होने से पहले ही दूसरा बॉयलर खराब हो गया। पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने संबंधित महकमे को लेटर लिखकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।