- Hindi News
- \"पंजाब के कांग्रेसियों में गुटबाजी नहीं\'
\"पंजाब के कांग्रेसियों में गुटबाजी नहीं\'
संगरूरकेपूर्व सांसद विजयइंद्र सिंगला ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह विधायक परनीत कौर के साथ उनका अटूट रिश्ता है। जो हमेशा कायम रहेगा। वह मेरे लिये कांग्रेस पार्टी पारिवारिक रिश्तों में बहुत सम्माननीय है।
सिंगला मंगलवार को यहां अपने पिता पूर्व सांसद स्व. संत राम सिंगला के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब का पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है। इसलिए बाजवा पंजाब के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं नेताओं के पार्टी अध्यक्ष हैं। उन्हें बहुत खुशी है कि अमृतसर से सांसद बनने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी ने लोकसभा के डिप्टी लीडर बनाकर सम्मान दिया गया है। पंजाब के अंदर पार्टी में किसी भी तरह की गुटबंदी नहीं है। पंजाब में भाजपा के भविष्य के बारे में बोलते हुए विजयइंद्र सिंगला ने कहा कि लोकसभा चुनाव झूठे वादों के बल पर जीत गए हैं। पंजाब सरकार की हालत सबके सामने हैं। हर वर्ग दुखी है। यहां हीरा जैन, डाॅ. प्रेमपाल, जगतार सिंह, मोहम्मद नानू, सोनू कल्याण परमिंदर सिंह उपस्थित रहे।
पूर्व सांसद संत राम सिंगला को किया याद
समाना। पटियालासे कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद मंडी बोर्ड के चेयरमैन संतराम सिंगला का जन्मदिवस मंगलवार को घग्गा रोड पर मार्केट कमेटी के पूर्व कार्यालय परिसर में मनाया गया। उनके बुत पर बेटे विजयइंद्र सिंगला परिवार के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर याद किया। ज्ञान अंजुम स्कूल के बच्चों ने शबद गायन किया। यहां गोपाल सिंगला, विजय अग्रवाल, यशपाल, पवन शास्त्री, प्रेमपाल, अश्विनी गुप्ता, शाम लाल सिंगला, पवन सिंगला, मदन लाल उपस्थित रहे। परफूल अर्पित करते पूर्व सांसद विजयइंद्र सिंगला अन्य।