पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 महीने से नहीं मिली पेंशन पीआरटीसी पेंशनर्स का धरना

4 महीने से नहीं मिली पेंशन पीआरटीसी पेंशनर्स का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीआरटीसीरिटायर्डवर्कर्स भाईचारा मंच, एटक के आहवान पर रिटायर्ड वर्करों ने बस स्टैंड पर धरना दिया। निर्मल सिंह धालीवाल ने कहा कि चार महीने से पेंशन नहीं मिली है। उन्हें घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।

मेडिकल बिल बकाए पेडिंग हैं। ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ बैठक में जल्द पैसा जारी करनी की बात की थी। अफसोस की बात यह है कि आज तक एक भी पैसा जारी नहीं किया गया। अगर जल्द मंच की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 23 दिसंबर को सभी डिपो पर रोष धरने दिए जाएंगे।

जनवरी के पहले हफ्ते जेल भरो आंदोलन शुरू होगा। एसडीएम गुरपाल सिंह चाहल ने पेंशनर्स से मामले की जानकारी ली। यहां भिंदर सिंह, राम सरूज, ज्ञान चंद फ्रैंड, गुलाब सिंह, सुखदेव राम सुखी, ज्ञान चंद शर्मा इंद्रजीत सिंह ढिल्लों मौजूद रहे।

पटियाला में मंगलवार को एसडीएम से जानकारी लेते पेंशनर्स।