पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान की खरीद पर मोदी सरकार का यू टर्न: कंबोज

धान की खरीद पर मोदी सरकार का यू टर्न: कंबोज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। एमएलएहरदयाल सिंह कंबोज की अगुवाई में कांग्रेस वर्करों ने मीटिंग हुई। कंबोज ने कहा कि राज्य के किसानों की धान की खरीद के 3500 करोड रुपए की रकम देने से मोदी सरकार ने यू टर्न ले लिया है और किसान आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। क्योंकि पैसा मिलने पर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

लाल सिंह ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार भी इस मामले पर कोई उचित कदम नहीं उठा रही। एमएलए रणदीप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विकास के नाम पर कुछ भी नहीं कर रही, वहीं विकास के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि 2017 में कांग्रेस की सरकार बननी है और सब कांग्रेसी वर्करों को मिलकर काम करना चाहिए। यहां एमएलए मदन लाल जलालपुर, गुरशरन कौर रंधावा, पवन कुमार गर्ग, बलविंदर सिंह, हरदेव सिंह, बलदेव सिंह, कबीर दास, डाॅ. प्रेम पाल, काका रजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह, मोहित डल्ला, चरनजीत बातिश, जसविंदर जुलका विभिन्न कांग्रेसी वर्कर मौजूद रहे।

मीटिंग को संबोधित करते हुए एमएमलए लाल सिंह।