- Hindi News
- \"पुलिस फर्ज निभाए तब नहीं होगा सियासी दखल\'
\"पुलिस फर्ज निभाए तब नहीं होगा सियासी दखल\'
पटियाला |\\\"पुलिस अफसरअगर ईमानदारी और कानून के मुताबिक फर्ज निभाएं तो सियासी दखलंदाजी से बच सकते हैं। भ्रष्ट अफसर ही सियासी लोगों को अपने काम में दखल देने की इजाजत देते हैं।\\\' यह विचार मंगलवार को आईपीएस मनमोहन सिंह ने पीयू के आईएएस ट्रेनिंग सेंटर के स्टूडेंट्स को गाइडेंस देने के लिए कहे।
आईपीएस की परीक्षा में उन्होंने पंजाबी साहित्य को ऑप्शन के तौर पर चुना था। परीक्षा में पास होने के टिप्स देते हुए मनमोहन सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स को नोट्स खरीदने की बजाए खुद तैयार करने चाहिए। सेंटर डायरेक्टर डॉ. वालिया ने कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ इरादे से मेहनत की जरूरत होती है। यहां डॉ. सुरजीत भट्टी, डॉ. परमजीत कौर संधू, डॉ. रवनीत कौर, डॉ. कुलदीप सिंह, सुखचैन सिंह, परमजीत कट्टू, कुलदीप कौर और रणजीत सिंह मौजूद रहे।
पीयू में मंगलवार को आईपीएस मनमोहन सिंह को सम्मानित करते डॉ. वालिया।