आर्ट ऑफ लिविंग ने चलाई सफाई मुहिम
पटियाला। आर्टऑफ लिविंग ने स्वच्छ भारत मुहिम से जुड़कर मंगलवार को रोज गार्डन में सफाई की। मेंबर्स ने नजदीकी लोगों को भी सफाई अभियान संबंधी जागरूक किया। डॉ. सुरेश नायक ने कहा कि हम सब को इस अभियान से जुड़कर अपने घर इलाके के आस-पास सफाई रखनी चाहिए। यहां अमित शर्मा, अनुपम कुमार, सुनीता रानी, नीलम वालंटियर्स मौजूद रहे।