सदस्यता अभियान के तहत लगाए कैंप
पटियाला। भारतीयजनता पार्टी प्रचार एवं साहित्य सैल ने त्रिपड़ी में ऑनलाइन मेंबरशिप अभियान चलाया। 3 घंटे चले इस अभियान में करीब 120 मेंबर बनाए गए। सेक्रेटरी केके जुनेजा ने कहा कि उत्साह से लगता है कि वह पंजाब में भाजपा सरकार चाहते हैं। यहां विकास शर्मा, सुनील दत्त, भवनीश, राजू, संदीप, मोनू सोनू मौजूद रहे। दूसरी ओर भाजपा गौवंश प्रोटेक्शन सैल ने वॉर्ड नंबर-27 मथुरा कॉलोनी में मेंबरशिप अभियान चलाया। जिसमें 300 लोगों को मेंबर बनाकर पार्टी में शामिल किया। पार्टी सेक्रेटरी ललित गोयल, परविंदर रतन, एसके देव, राजेश कुमार, केवल कृष्ण, अश्वनी कुमार मौजूद रहे। मॉडल टाउन में प्रधान धीरज अग्रवाल, गणेश गुप्ता, नवजोत सिंह डॉ. तेजपाल सिंगला ने मेंबर बनाएं।