लड़की अगवा मामले में 5 बरी
पटियाला। लड़कीको अगवा करने के मामले में जिला अतिरिक्त सेशन जज जतिंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी सुरिंद्र सिंह उर्फ शिंदर और अमनप्रीत सिंह निवासी बामणा समाना, बिट्टू कुमार निवासी यमुना नगर, पवन कुमार और रमन कुमार निवासी जगादरी को मंगलवार को बरी कर दिया। आरोपियों के खिलाफ बलविंद्र सिंह निवासी गांव धुहड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगस्त 2013 में थाना सदर समाना में मामला दर्ज किया था। मामला साबित होने पर बरी कर दिया।