पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्वायर जमीन का विरोध अभी भी जारी

एक्वायर जमीन का विरोध अभी भी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा |करोड़ों रुपएसे बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक्वायर की गई जगह पर वाटर सीवरेज बोर्ड ने निशानदेही करने के बाद कब्जे में ले ली, पर लोग विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पटियाला-चंडीगढ़ रोड पर सीवरेज डिस्पोजल के पास बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया था। प्लांट 7 बीघे 17 बिसबे पर बनना है।

जमीन मालिक सुरिंद्र सिंह ने कहा कि उसकी जमीन शहरी क्षेत्र के पास है इसलिए उसे 4 करोड़ प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए इसके बाद ही वह जमीन देगा। सरकारी रेट के तहत बोर्ड 2 करोड़ 5 लाख रुपए लैंड एक्यूजेशन अफसर को जमा करवा चुका है। ताकि जमीन मालिक को मुआवजा दिया जा सके। सोमवार को बोर्ड के अधिकारी जमीन का कब्जा लेने गए तो विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा। वाटर सीवरेज बोर्ड के एसडीओ सत्यप्रकाश ने कहा कि निशानदेही के बाद एक्वायर जमीन पर कब्जा ले लिया गया है।