- Hindi News
- बठिंडा जम्मूतवी को सप्ताह में दो दिन चलाए रेलवे
बठिंडा-जम्मूतवी को सप्ताह में दो दिन चलाए रेलवे
धुंधकेकारण प्रभावित होने वाली ट्रेनों के संबंध में पटियाला कंज्यूमर एंड टेलीफोन सब्स्क्राइबर फोरम के सीएमए एचएस अरोड़ा, एचडी अग्रवाल इंजीनियर ओपी गर्ग ने डिवीजनल रेलवे मैनेजर अनिल कठपाल डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर वीडी मीना से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेन अंबाला से बठिंडा ट्रेन में काफी भीड़ होती है, इसलिए इस ट्रेन में अलग डिब्बे लगाएं जाएं, ट्रेन 14501 14502 बठिंडा से जम्मूतवी जोकि सप्ताह में एक ही दिन चलती है, इसे बढ़ा कर सप्ताह में दो दिन चलाने की मांग की है।
रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म काफी छोटा है, जिसके कारण रात को स्टेशन पर पहुंचने वाली मेन कालका बाड़मेर जोकि हरिद्वार से रात को आने वाली ट्रेन के कई डिब्बे अंधेरे में खड़े होते हैं। यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि रेलवे को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का मुनाफा देने वाली रेलवे की सड़क का बुरा हाल है। मालगाड़ी की अनलोडिंग होने पर यहां से करीब 100 ट्रक गुजरते हैं, जिसके कारण धूल मिट्टी उड़ती है। इससे बीमारियों का खतरा बना है। स्टेशन पर बुक स्टॉल काफी समय से बंद है।