- Hindi News
- ट्रैफिक डिपार्टमेंट का स्कूलों को नोटिस, स्टूडेंट्स बाइक पर आएं
ट्रैफिक डिपार्टमेंट का स्कूलों को नोटिस, स्टूडेंट्स बाइक पर आएं
सर्वहितकारी के 2000 स्टूडेंट्स ने ट्रैफिक रूल्स के ग्रीटिंग्स बना बांटे
स्कूलमें व्हीकल लेकर आने वाले अंडर एज स्टूडेंट्स पर रोक लगाने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने स्कूल मैनेजमेंट को नोटिस दिया है। मैनेजमेंट को स्कूल में कम उम्र के स्टूडेंट्स के व्हीकल लाने पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक पुलिस हर बार स्कूल प्रबंधकों को लेटर जारी करती है, इस बार अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में है। डीएवी बुड्डा दल पब्लिक स्कूल ट्रैफिक समस्या बढ़ाने की लिस्ट में सबसे ऊपर हंै। चार दिन बाद चेतावनी के तौर पर बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल डीएवी के बाहर दो एएसआई चार कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।
पुलिस से बहस कर सकते हो यमराज से नहीं
फिरोजपुर के सरकारी कन्या सीसै स्कूल में 300 छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड्स बनाकर ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर किया। 8वीं की लक्ष्मी ने यमराज की ड्राइंग का स्पेशल कार्ड बनाया। चेतावनी लिखी, हेलमेट पहनकर आप पुलिस से बहस कर सकते हो पर यमराज से नहीं।
3908 हादसे इस साल 2014 नवंबर तक पंजाब में हुए। 2380 की जान चली गई।
जहां भी ऐसा साइन दिखे, वहां गाड़ी को धीरे कर लेना चाहिए या रोक लेना चाहिए। इन लाइनों के ऊपर से पैदल लोग सड़क पार करते हैं।
जानें सेफ्टी साइन