- Hindi News
- पीपीएससी कैंडीडेट्स के इंटरव्यू अगले साल 8 जनवरी से होंगे
पीपीएससी कैंडीडेट्स के इंटरव्यू अगले साल 8 जनवरी से होंगे
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन ने पंजाब स्टेट सिविल सर्विसिस कंबाइंड कंपीटीटिव एग्जामीनेशन 2013 के मेन रिटन एग्जाम के लिए कैंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया है। उनके इंटरव्यू अगले साल आठ जनवरी से शुरू होंगे। कमीशन सेक्रेटरी ने कहा है कि मेन एग्जाम में 1296 कैंडीडेट बैठे थे जिनमें से 213 शॉर्टलिस्ट हुए। डीएसपी-डीएसपी (जेल) के लिए अप्लाई करने वालों का फिजिकल टेस्ट 6 7 जनवरी को होगा।