अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को कैद
पटियाला। अवैधहथियार रखने के मामले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट गगनदीप गर्ग की अदालत ने आरोपी अवतार सिंह निवासी दयागढ़ को दोषी करार देते हुए एक साल कैद और एक हजार रुपए जुर्माना किया है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2012 में थाना बख्शीवाला में मामला दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।
क्रासएग्जामिनेशन पूरा पटियाला। जिलाअतिरिक्त सेशन जज की अदालत में बादशाहपुर गैंग रेप मामले में गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, संदीप सिंह और शिंदरपाल कौर को पुलिस ने पेश किया। जबकि पूर्व चौकी इंचार्ज नसीब सिंह खुद पेश हुआ जो जमानत पर है। वीरवार को गवाह के तौर पर सरकार की तरफ से एसपी जयपाल सिंह जो इस केस के मुख्य जांच अफसर हैं गवाही देने के लिए पेश हुए। उक्त एसपी के बयानों का क्रास एग्जामिनेशन पूरा हो गया।