- Hindi News
- जनधन योजना: गांवों और वाॅर्डों में कैंप 20 को
जनधन योजना: गांवों और वाॅर्डों में कैंप 20 को
जनधनयोजना के तहत बैंकों में खाते खोलने के लिए विभिन्न गांव और वाॅर्ड में 20 सितंबर को कैंप लगाए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर विकास राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पहले राउंड में 15 अक्टूबर तक जिला के विभिन्न गांव वाॅर्ड कवर करके हर परिवार का खाता खोला जाएगा।
खाता धारकों को यूआईडी नंबर जारी हो चुका है उनके यूआईडी के खाते में सीडिंग भी कैंपों में की जाएगी। एडीसी ने आदेश दिए कि 20 सितंबर को विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए जाने वाले कैंपों में जिला स्तरीय अफसरों और पंचायतों को शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि एसबीओपी द्वारा आर्य समाज चौक, पीयू, धर्मपुरा बाजार, त्रिपड़ी सदन, दौनकलां, एनआईएस, भादसों रोड, बलबेड़ा, देवीगढ़, पातड़ा, समाना, समाना एडीवी, भादसों, ककराला, बख्शीवाला, फगनमाजरा, जंडमगोली, शंभूकलां, मानकपुर, ओरंटीएल बैंक ऑफ काॅमर्स द्वारा देवीगढ़, ककराला, चपड़, राजपुरा, मैहस, नाभा, समाना, गुरबख्श काॅलोनी, भूपिंदरा रोड, पातड़ा, घनौर, एसबीआई द्वारा राजपुरा, नाभा, कलारां, पातड़ा, समाना, पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा भुनरहेड़ी, रोशनपुर, नाभा, टोहड़ा, दित्तुपुर, जट्टां, आंध्र बैंक द्वारा 22 नंबर फाटक, इलाहाबाद बैंक द्वारा अर्बन इस्टेट, इंडियन ओवरसीस बैंक द्वारा राघोमाजरा, अर्बन इस्टेट, चंडोली में कैंप लगाए जाएंगे।
जन धन योजना के तहत लगाए जाने वाले कैंप के बारे में जानकारी लेते अफसर।