पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री और डायरेक्टर का एक ही बयान रेडियोलॉजिस्ट है तो लाओ

मंत्री और डायरेक्टर का एक ही बयान रेडियोलॉजिस्ट है तो लाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनताकोअच्छी सेहत सुविधाएं प्रदान करने की बात करने वाले सेहत विभाग की बेबसी तो देखिए। राज्य 22 जिला 41 सब डिवीजन अस्पतालों में खाली पड़ी 50 फीसदी रेडियोलॉजिस्ट पदों को भरने की जब विभाग के मंत्री डायरेक्टर से बात की जाती है तो उनका सिर्फ एक ही बयान होता है कि यदि आपकी नजर में कोई रेडियोलॉजिस्ट हैं तो ले आओ।

अस्पतालों में खाली पड़ी रेडियोलॉजिस्ट के पदों को भरने के लिए विभाग ने पूरी तरह से हाथ खड़े रखे हैं। डिस्ट्रिक्ट सब डिवीजन हास्पिटल में पिछले चारों सालों से यही हाल चल रहा है, लेकिन विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रदेश के प्रत्येक जिले में 1 डिस्ट्रिक्ट अस्पताल 2 से 3 सब डिवीजन हास्पिटल हैं। प्रदेश के 22 डिस्ट्रिक्ट अस्पतालों में से 18 अस्पतालों में तो रेडियोलॉजिस्ट हैं, लेकिन 41 सब डिवीजन हास्पिटल स्तर पर प्रत्येक जिले में एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। पटियाला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना जैसे जिलों जहां 2-4 सब डिवीजन हास्पिटल हैं, उनमें एक ही रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी रोटेशन में एक से दूसरे अस्पताल में लगाई जाती है। इन अस्पतालों में अधिकतर महिला रेडियोलॉजिस्ट हैं, जिनके मेडिकली लीव अन्य लीव पर जाने से काम बंद हो जाता है।

केन्द्रके आदेशों की भी विभाग को परवाह नहीं

रेडियोलॉजिस्टकी कमी को देखते हुए केन्द्रीय हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर ने मेडिकल शिक्षा सेहत विभाग को जनवरी 2014 के दौरान पत्र जारी करते हुए आदेश जारी किए थे कि 1 सितम्बर 2014 से पीसीएमएस डाक्टरों को 6 महीने अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग दी जाए। ट्रेनिंग के लिए पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट की मैरिट के आधार पर देने, राज्य में सरकारी नौकरी कर रहे पीसीएमएस डाक्टरों को यह ट्रेनिंग देने की योजना बनाई थी। अब तक दोनों विभागों की ओर से ट्रेनिंग लेने वाले किसी भी पीसीएमएस डाक्टरों की लिस्ट शार्ट लिस्ट नहीं की गई है।

भास्कर : अस्पतालोंमें रेडियोलॉजिस्ट की कमी चल रही है, इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री: रेडियोलॉजिस्टइतनी जल्दी मिलते नहीं हैं। विभाग इसके लिए प्रयास कर रहा है।

भास्कर: माताकौशल्या अस्पताल में तैनात की गई रेडियोलॉजिस्ट हर महीने छुट्टी पर चली जाती है, मरीज परेशान होते हैं।

मंत्री: इसकेलिए एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट का इंतजाम किया जा रहा है। जल्दी ही रेडियोलॉजिस्ट का इंतजाम किया जा