- Hindi News
- शहर के बाजारों से अवैध कब्जों को हटाए निगम: जौली
शहर के बाजारों से अवैध कब्जों को हटाए निगम: जौली
सड़कोंपरदुकानदारों द्वारा किए अवैध कब्जे से जनता को परेशानी उठानी पड़ती है। बाजारों में ट्रैफिक समस्या आम देखी जा सकती है। फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। शहर के दुकानदार सामान दुकान से बाहर रख देते हैं। जिस कारण दिनों ट्रैफिक समस्या बढ़ जाती है। दूसरी और नगर निगम भी इस मामले पर कुंभकरनी नींद में है। आज तक शहर के किसी भी बाजार में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
गुरबख्श काॅलोनी जैन सभा के महासचिव समाज सेवक रजनीश जैन जौली ने कहा कि निगम को जल्द ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। गुरबख्श काॅलोनी के मेन बाजार में विभिन्न दुकानदारों के अपना सामान दुकान से बाहर रखा हुआ है। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक आम जनता को ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ता है। बाजार में कई बार हादसे हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि इलाके में तो पुलिस प्रशासन निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर आगे भी ऐसा चलता रहा तो सड़क की चौड़ाई कम होगी। ट्रैफिक समस्या बढ़ती जाएगी। जिसको बाद में हल करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। जरूरी है पुलिस प्रशासन निगम इलाके में जल्द कार्रवाई करे।
रजनीश जौली