पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन बेच धोखाधड़ी करने पर 5 नामजद

जमीन बेच धोखाधड़ी करने पर 5 नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। घनौरपुलिस ने पटवारी और लंबरदार से मिलकर अपने भाई की जमीन अपने नाम पर करवाने के बाद बेच धोखाधड़ी करने के आरोप में 5 आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के पास दर्ज रिपोर्ट में गांव उलाणा निवासी दीप चंद ने बताया कि उसकी करीब 14 बीघा जमीन थी। आरोप है कि भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन की गिरदावरी अपने नाम करा ली और 21 मार्च 2008 में जमीन को बेच दिया था। पुलिस ने जांच के बाद राम पाल, जय भगवान, रिटायर्ड पटवारी पटियाला निवासी परमजीत सिंह, लंबरदार राम चंद, लंबरदार अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।