- Hindi News
- 18 साल तक के कैंसर पीड़ित स्टूडेंट्स की ट्रीटमेंट फ्री
18 साल तक के कैंसर पीड़ित स्टूडेंट्स की ट्रीटमेंट फ्री
जिलासेहतमिशन की मीटिंग के दौरान डीसी वरुण रुजम ने चेतावनी दी कि यदि कोई अस्पताल दवाई की कीमत में मुनाफा, एडमिट का खर्चा अधिक या कैंसर माहिरों से बिना इलाज का ढोंग करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष योजना के तहत कैंसर पीडि़तों को डेढ़ लाख रुपए की दवाइयां मुफ्त दी जा रही हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन अर्बन के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले 6 से 18 साल की उम्र के बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। स्कूलों में की जाने वाली चेकिंग के दौरान यदि किसी विद्यार्थी में कैंसर के सेल मिले तो सारा खर्चा पंजाब सरकार उठाएगी। इसमें डेढ़ लाख रुपए पंजाब सरकार बाकी एनआरएचएम के तहत दिए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी करवाने के मामले में पूरे राज्य में पटियाला जिला पहले स्थान पर रहा। इसके लिए उन्होंने सिविल सर्जन डा. एचएस बाली को बधाई भी दी।
डीसी ने कहा कि जिले में वर्ष 2013 14 के दौरान हुई डिलीवरी में 51 फीसदी सरकारी अस्पतालों में 48 फीसदी निजी अस्पतालों की दर रही है। यहां एडीसी राजेश त्रिपाठी, एसडीएम गुरपाल चहल, सिविल सर्जन डाॅ. एचएस बाली, सहायक सिविल सर्जन डाॅ. पुरुषोत्तम गोयल मौजूद रहे।
सेहत मिशन की मीटिंग के दौरान जानकारी देते डीसी वरुण रुजम अन्य।