- Hindi News
- महकमे ने किया राशन कार्ड बनाने का काम बंद
महकमे ने किया राशन कार्ड बनाने का काम बंद
फूडएंडसिविल सप्लाई डिपार्टमेंट ने राशन कार्ड बनाने का काम बंद कर दिया है। डिपार्टमेंट के पास सरकार का कोई नोटिफिकेशन नहीं पहुंचा है। इससे पहले ही डिपार्टमेंट अधिकारियों ने काम बंद कर दिया है। लापरवाही के कारण जनता को जानकारी होने के कारण जनता नए राशन कार्ड बनाने के लिए सुविधा सेंटर से फार्म खरीद करके अप्लाई कर रही है। सुविधा कर्मचारियों को भी राशन कार्ड बनाने का काम बंद होने की जानकारी नहीं है।
उधर फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट के डीएफएससी अजयवीर सिंह सराओ ने कहा डिपार्टमेंट के पास कोई इस संबंधी नोटिफिकेशन नहीं आया है। उन्होंने माना कि राशन कार्ड बनाने का काम बंद कर दिया है। पर सुविधा अधिकारियों को काम बंद होने की जानकारी तब दी जाएगी। जब डिपार्टमेंट के पास पत्र आएगा तो सुविधा कर्मचारियों को जानकारी दी जाएगी।
सोहन लाल शर्मा।
लोगों को हो रहा नुकसान
फूडएंड सिविल सप्लाई दफ्तर द्वारा राशन कार्ड बनाने का काम बंद होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों के साथ साथ सुविधा कर्मचारियों को काम बंद होने की जानकारी नहीं है। जिसके कारण लोग सुविधा सेंटर से फार्म खरीदकर विभिन्न दस्तावेज लगाकर अप्लाई कर रहे हैं। लोगों के पैसे लगाकर अप्लाई करने के बाद भी उनके राशन नहीं बन रहे हैं। बी टैंक निवासी सोहन लाल शर्मा ने कहा कि जब सरकार से कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है तो डिपार्टमेंट ने राशन कार्ड बनाने का काम कैसे बंद कर दिया। नोटिफिकेशन आने तक जिन लोगों ने अप्लाई किया है उनके राशन कार्ड बनाने चाहिए।