- Hindi News
- भगत सिंह के जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा
भगत सिंह के जन्मदिन की तैयारियों पर चर्चा
पंजाबीयूनिवर्सिटीमें आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की मीटिंग जिला प्रधान अमरीक सिंह ज्योति गोल्डन की अध्यक्षता में हुई। 28 सितंबर को भगत सिंह के 108वें जन्मदिन की तैयारियों पर विचार हुआ। सूबा उपप्रधान वरिंदर ने स्टूडेंट्स को फेडरेशन के बारे में बताया। सूबा प्रधान सुमित ने बताया कि 28 को जालंधर के देश भगत यादगारी हाल में वालंटियर सम्मेलन होगा। कंवलजीत सिंह, गुरमुख सिंह, निर्मल सिंह, हर्षदीप सिंह, मनिंदर कौर, असीम गगन, लखवीर सिंह संदीप मौजूद रहे।
स्टूडेंट्स फेडरेशनके नुमाइंदों ने बताया कि जालंधर में वालंटियर सम्मेलन होगा।