टीचरों के 35 हजार आेहदे खाली
पटियाला| बेरोजगारअध्यापक यूनियन का वफद मांगों के लिए राज्यपाल शिवराज पाटिल से मिला। यूनियन के राज्य महासचिव रघुवीर सिंह ने बताया कि बताया कि एक तरफ पंजाब के स्कूलों में 35 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। पर सरकार तीन वर्षों से हाई एजुकेशन टीईटी पास उम्मीदवार होने के बावजूद सरकारी टीचरों की भर्ती नहीं कर रही। शिक्षा अधिकार कानून के अनुसार टीचर-स्टूडेंट्स का रेशो 30:1 लागू नहीं किया जा रहा। सरकार के सरकारी स्कूलों में अध्यापक भर्ती के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार भविष्य में भरती टीईटी के बैच अनुसार करे।