दो कारें टकराई, एक युवक जख्मी
अर्बनएस्टेटफेज-2 तीन इलाके में दो कारों की टक्कर हो गई। कार सवार नवनीत सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी आजाद नगर जख्मी हो गया। नवनीत की शिकायत पर आरोपी रमनदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी डीलवाल के खिलाफ अर्बन एस्टेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नवनीत लोगन कार से पंजाबी यूनिवर्सिटी की तरफ जा रहा था। फेज तीन इलाके में आरोपी ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। जिस वजह से जख्मी हो गया और कार का भी नुकसान हुआ।
क्राइम न्यूज
जेल में स्मैक बरामदगी पर दो नामजद
पसेंट्रलजेल में स्मैक बरामद होने पर थाना त्रिपड़ी ने अंडर ट्रायल कैदी उसके जानकार को नामजद किया है। गुरसेवक सिंह निवासी चमारू गांव अंडर ट्रायल कैदी है, जो बुधवार को पेशी पर अदालत में गया था। दिलीप सिंह पुत्र शेखर सिंह निवासी छोटी घास मंडी गौशाला रोड ने उसे सैंडल पहुंचा। स्मैक देने में मदद की थी। जेल में वापस लौटने पर आरोपी गुरसेवक सिंह से 40 ग्राम स्मैक मिली। जांच-पड़ताल पैकिंग के दौरान मात्रा कम होकर 35 ग्राम रह गई। त्रिपड़ी पुलिस ने 35 ग्राम स्मैक बरामदगी का मुकदमा बनाकर आरोपी गुरसेवक उसके साथी को नामजद किया है। जांच एएसआई जोगिंदर सिंह को सौंपी है। जांच अधिकारी गुरसेवक को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ के साथ आरोपी दलीप को गिरफ्तार करेंगे।