- Hindi News
- रेलवे के रिटायरिंग रूम की करा सकेंगे आॅनलाइन बुकिंग
रेलवे के रिटायरिंग रूम की करा सकेंगे आॅनलाइन बुकिंग
रेलवेस्टेशनपर बने हुए एसी और नॉन एसी रिटायरिंग रूम की अब ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। यात्रियों को एक क्लिक पर कमरा तलाश करने में मदद के लिए रेलवे महकमे ने यह सुविधा लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
रिटायरिंग रूम वही यात्री ऑनलाइन बुक करा सकेंगे, जिनके पास रिजर्वेशन की टिकट कन्फर्म है, क्योंकि ऑनलाइन बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर होना जरूरी होगा। रेलवे अफसरों का कहना है कि अंबाला मंडल के अंतर्गत आते रेलवे स्टेशन पटियाला, राजपुरा और धूरी जैसे स्टेशनों में यह सुविधा लागू करने के लिए टीईटी स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। रिटायरिंग रूम आॅनलाइन होने से रेलवे के साथ साथ यात्रियों को भी फायदा होगा क्योंकि कई यात्रियों को रिटायरिंग रूम की जानकारी होने के चलते उन्हें बाहर होटलों में महंगे रेट पर कमरा बुक कराना पड़ता है। ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू होने के बाद रेल यात्री कहीं भी रहकर रिटायरिंग रूम बुक करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अब स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सुविधा से रेलवे की आय में भी इजाफा होगा।
24घंटे के लिए किराया 350 रुपए: रेलवेने पहले 24 घंटे के लिए एसी रिटायरिंग रूम का एक दिन का किराया 350 रुपए और 24 घंटे के बाद 450 रुपए जबकि नॉन एसी के 24 घंटे तक 300 रुपए और उसके बाद 350 रुपए तय किया है। रिटायरिंग रूम बुक कराने के लिए किसी भी रेल यात्री के पास रिजर्व रेल टिकट और अपनी आईडी होनी जरूरी है। यात्री रिजर्वेशन टिकट के पीएनआर नंबर आईडी प्रूफ की डिटेल रेलवे की वेबसाइट पर डालकर रिटायरिंग रूम बुक करा सकेंगे।
पटियाला रेलवेस्टेशन पर बना रिटायरिंग रूम। इसकी ऑनलाइन बुकिंग होगी।
महकमे का रूम एसी करने की योजना
रेलवेस्टेशन पटियाला, राजपुरा और धूरी में बने रिटायरिंग रूम को ऑनलाइन के साथ साथ एयर कंडीशन बनाने की योजना बनाई है। क्योंकि गर्मियों के सीजन में बिना एसी वाले रिटायरिंग रूम में रहना मुश्किल है। यात्री क्रेडिट कार्ड अौर डेबिट कार्ड से भी रिटायरिंग रूम बुक करा सकता है।
चल रहा है प्रोसेस
^महकमेकी ओर से रिटायरिंग रूम को ऑनलाइन करने के साथ साथ एयर कंडीशनर बनाने का भी प्रोसेस चल रहा है। रिटायरिंग रूम जल्द ही ऑनलाइन हो जाएंगे। इसके लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। आदेश मिलते ही रिटायरिंग रूम ऑनलाइन किराए पर देने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। अजीतसिंह, स्टेशनसु