पीयू डांस डिपार्टमेंट ने कराया सेमिनार
पीयूके डांस डिपार्टमेंट में पर्यावरण समस्या उसके हल पर सेमिनार कराया। डीन अकादमिक मामले डाॅ . एएस चावला ने शिरकत की। डाॅ . चावला ने कहा कि पर्यावरण मानवता के लिए कुदरत का अनमोल तोहफा है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को प्रयास करने चाहिए। यहां एसके आहलूवालिया ने कहा कि हमारी नदियां दरिया दूषित हो चुके हैं। यहां डाॅ . डेजी वालिया, डाॅ . नवजोत कसेल, डाॅ . सिम्मी, डाॅ . आरोही वालिया, डाॅ . दिपानविता सिंह राय, बलकरन सिंह रिटायर्ड कर्नल बिशनदास मौजूद रहे।