पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट ने किया काम का बायकाट

फार्मासिस्ट ने किया काम का बायकाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1186रुरलहेल्थ डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्ट दर्जा 4 मुलाजिमों द्वारा अपनी सेवाओं का पूर्ण तौर पर बायकाट करने का एलान किया है। एसोसिएशन नेताओं ने कहा कि पंजाब के सभी जिला हेड क्वार्टर लेबल पर मीटिंग करके यह फैसला लिया गया कि जब तक मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता तब तक वह बायकॉट करेंगे। रूरल डेवलेपमेंट और पंचायत डिपार्टमेंट के दफ्तर के सामने धरना मरण व्रत जारी रखेंगे। एसोसिएशन प्रधान राम सिंह आलोवाल ने कहा कि उनकी मांगों संबंधी पिछले दिनों उच्चाधिकारियों से पंजाब भवन में मीटिंग हुई थी।

मीटिंग में फार्मासिस्ट दर्जा 4 मुलाजिमों की सेवाओं संबंधी विचार करने के बाद हेल्थ सेक्रेटरी प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम द्वारा कानूनी अड़चन का बहाना बनाकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। मामले में किसी भी तरह की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में मीटिंग सिर्फ एक ड्रामा बनकर रह गई। सरकार अफसरों की इस नीति से तंग आकर देहाती फार्मासिस्टों दर्जा 4 मुलाजिमों ने 21 सितंबर को सीएम की कोठी का घेराव करने का एलान किया। प्रदर्शन में मुलाजिम अपने परिवार सहित पहुंचेंगे। उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि मरण व्रत पर बैठे रुपिंदर सिंह राजा, गुरजीवन सिंह गिल और हरदीप सिंह की तबीयत खराब होने पर कोई नुकसान होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। यहां सतपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह, कुलराज सिंह, स्वर्त शर्मा, संदीप खनोड़ा, बलकार भादसों, कमल अवस्थी और कुलवंत सिंह मौजूद रहे।