पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिला वेतन, मुलाजिमों का जंगलात दफ्तर पर धरना

नहीं मिला वेतन, मुलाजिमों का जंगलात दफ्तर पर धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकारके खजाने पर पाबंदी लगाने के कारण मुलाजिम, दिहाड़ीदार, काॅन्ट्रैक्ट वर्करों पार्ट टाइम वर्करों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। वीरवार को जंगलात दफ्तर पर मुलाजिमों की भूख हड़ताल तीसरे दिन में पहुंच गई है।

चौथा दर्जा मुलाजिम प्रधान दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि संगत दर्शन में करोड़ों रुपए लुटाने के बाद पर कम वेतन लेने वाले मुलाजिमों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। खजाने पर पाबंदी लगने के बाद रिटायर्ड कर्मचारी पेंशन, लीव इन कैशमेंट, जीपी फंड की अदायगी नहीं हो रही है। काॅन्ट्रैक्ट वर्कर डेलीवेजिज वर्करों के वेतन का बजट मार्च से सरकार ने डिपार्टमेंट को जारी नहीं किया गया है। यहां मोहन सिंह, जगमोहन सिंह, नारंग सिंह, अमरजीत धालीवाल, सतपाल लंग, सुच्चा सिंह, तरलोचन सिंह, बहादर सिंह, गुरमेल सिंह, हरनेक सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह सुरजीत सिंह मौजूद रहे।

पटियाला मेंवीरवार को जंगताल दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन करते मुलाजिम।