पीयू स्टूडेंट्स ने घेरा वीसी दफ्तर
पटियाला। पीयूमें साझा स्टूडेंट मोर्चे के बैनर तले डीएसओ, पीएसयू, उोपस साइंस कमेटी ने वीसी के दफ्तर पर धरना लगाया। स्टूडेंट्स ने पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। डीएसओ के अमरजीत ने कहा कि राज्य सरकार निजीकरण की नीतियों तहत पीयू को वित्तीय घाटे की धक्का दे रही है।
अमनदीप ने कहा कि सरकार लगातार पीयू की ग्रांट में कटौती कर रही है। पीयू का एक महीने का खर्च लगभग 22 करोड़ है जबकि सरकार सिर्फ 13 करोड़ सालाना ग्रांट दे रही है। हॉस्टल होने से स्टूडेंट्स से पीजी में लूट हो रही है। धरने को संबोधित करते हुए साइंस कमेटी से हरजिंदर ने कहा कि साइंस डिपार्टमेंट की फीस में की बढ़ोतरी एससी स्टूडेंट्स से भराई फीस को पीयू प्रशासन को वापस लेना चाहिए।
पंजाबी यूनिवर्टसिटी में वीरवार को पीयू प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करतीं छात्राएं।