- Hindi News
- पीआरटीसी मुलाजिम ट्रांसपोर्ट मंत्री से मिले
पीआरटीसी मुलाजिम ट्रांसपोर्ट मंत्री से मिले
पीआरटीसीमेंकाम करते 5 मुलाजिम संगठनों की साझी एक्शन कमेटी ने चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के साथ पीआरटीसी की गंभीर वित्तीय स्थिति को लेकर मीटिंग की। एक्शन कमेटी में निर्मल सिंह धालीवाल, गुरबख्श राम, जरनैल सिंह, टहल सिंह, रमेश भट्टी, जसपाल सिंह, उत्तम सिंह बागड़ी, सर्बजीत सिंह, सोहन लाल और सुखविंदर सिंह शामिल रहे।
एक्शन कमेटी ने ट्रांसपोर्ट मंत्री से इस बात को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की कि पीआरटीसी की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पेंशनर्स को 4 महीने से पेंशन नहीं मिली है। 2 महीने से मुलाजिमों को वेतन नहीं मिला है। स्पेयर पार्ट्स के बिना बसों की हालात खराब है। स्टॉफ की कमी है। कामरेड निर्मल धालीवाल ने कहा कि इस खराब हालात के लिए पंजाब सरकार की गलत ट्रांसपोर्ट नीतियां जिम्मेदार है। क्योंकि पिछले लंबे समय से प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
23साल से पीआरटीसी को वित्तीय ममद नहीं: इसकेचलते पीआरटीसी को करोड़ों रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है। पंजाब सरकार ने पिछले 23 सालों से पीआरटीसी को कोई वित्तीय मदद नहीं दी है। मंत्री कोहाड़ ने मुलाजिम नेताओं की सारी बात सुनने के बाद विश्वास दिलाया है कि मुलाजिमों की वेतन और पेंशन का इंतजाम जल्द ही कराया जाएगा। इसके अलावा पीआरटीसी की हालत सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।