पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटियाला जालंधर|दरबार साहिबसे माथा टेक लौट रहे पटियाला के गांव किन्नौर

पटियाला/जालंधर|दरबार साहिबसे माथा टेक लौट रहे पटियाला के गांव किन्नौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला/जालंधर|दरबार साहिबसे माथा टेक लौट रहे पटियाला के गांव किन्नौर के चार युवकों की कार को मकसूदां रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। एक युवक की टांग टूट गई। किन्नौर के नरिंदर सिंह ने बताया कि वह दोस्तों के साथ कार से दरबार साहिब माथा टेकने गया था।

सुबह छह बजे वो जालंधर होते हुए पटियाला रहे थे। मकसूदां रोड पर सामने ट्रक गया। कार ट्रक के पिछले टायर के नीचे गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़ भाग गया। टक्कर में नरिंदर की टांग टूट गई, जबकि उसके तीन दोस्त कुलजिंदर, मलकीत सिंह (23) और मनप्रीत (20) को मामूली चोंटें आई। जख्मी हालत में सभी को जालंधर के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

दरबार साहिब से लौट रहे चार युवकों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, जख्मी