- Hindi News
- फुटेज, टावर लोकेशन का रिकाॅर्ड देख फैसला 18 तक सुरक्षित
फुटेज, टावर लोकेशन का रिकाॅर्ड देख फैसला 18 तक सुरक्षित
{हरियाणा से उठाए युवक की पटियाला में दिखाई थी गिरफ्तारी
पटियाला | हरियाणाके शाहबाद स्थित गांव धनतौड़ी से उठाए अशविंदर सिंह के मामले में मंगलवार को जिला अदालत में शंभू टोल प्लाजा की फुटेज मोबाइल टावर लोकेशन को लेकर दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई।
बचाव पक्ष के राजन वर्मा सरकारी वकील डीएस धानी की दलील सुनने के बाद जज एसके सिद्दू ने फैसला 18 तक सुरक्षित रखा। वकील राजन ने दावा किया है कि टोल प्लाजा की फुटेज एसआई करनैल सिंह की मोबाइल टॉवर लोकेशन केस दर्ज करने के समय से बिल्कुल अलग हैं। फुटेज में सवा बारह बजे के करीब अशविंदर की गाड़ी से पुलिस मुलाजिम उतरता दिखाई दिया है और ठीक उसी दिन पंचायत ने उसके पकड़े जाने के बाद रेजोल्यूशन पास किया था। उसके बचाव में पेश किए यह सभी सबूत अब भी और फाइनल बहस में भी पुख्ता सवाल के साथ करेंगे, जिसका जवाब उन्हें पुलिस से चाहिए।
यह है पूरा मामला
सुरजीतने कहा कि पानीपत के थाना में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे और साल 1998 में खुद ही रिटायरमेंट ली थी। इसके बाद वह शाहबाद में पैट्रोल पंप खोल बिजनेस करने लगे और धन तोड़ी में रिहायश कर ली। 22 मई की रात को उनके बेटे अशविंदर को सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस ने धन तोड़ी स्थित घर से उठाया था। अशविंदर पर 10 ग्राम स्मैक 1240 नशीली गोलियों सहित घनौर इलाके से गिरफ्तार किया जाना एफआईआर में दर्ज है।