संगत दरबार में आई 11 शिकायतें
नगरनिगममें कमिश्नर इंदू मल्होत्रा ने मंगलवार को संगत दरबार लगाया। मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनको हल कराया। संगत दरबार में कुल 11 शिकायत आई।
सीवरेज जाम की समस्याएं सबसे ज्यादा रहीं। एकता विहार मोहल्ला सुधार कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल निगम कमिश्नर से मिला। उन्हें इलाके में सड़क बनाने सीवरेज ढक्कन ऊंचे उठाने की मांग की। प्रशासन ने उन्हें बताया कि सड़कों का काम फंड आने के बाद शुरू होगा। सीवरेज ढक्कन की शिकायत संबंधित ब्रांच को रेफर कर दी गई है। काका कॉॅलोनी, गुरदर्शन कॉॅलोनी के लोगों ने सीवरेज जाम की समस्या बताई। सभी शिकायतों को सीवरेज ब्रांच को रेफर कर दिया है। संगत दरबार में कमिश्नर के अलावा ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह प्रमुख ब्रांचों के हेड मौजूद रहे।
पटियाला मेंमंगलवार को संगत दरबार में आई शिकायत लेतीं निगम कमिश्नर।