पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 गैरहाजिर, 34 लेट और 10 लंबे समय से नहीं रहे थे ड्यूटी पर

12 गैरहाजिर, 34 लेट और 10 लंबे समय से नहीं रहे थे ड्यूटी पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षामंत्रीडाॅ. दलजीत सिंह चीमा डायरेक्टर जनरल ऑफ स्कूल एजूकेशन (डीजीएसई) जीके सिंह के आदेश पर सर्व शिक्षा अभियान अथारटी के इंस्पेक्शन सेल ने मंगलवार को लगातार तीसरी बार नाभा सर्किल के तहत आते सरकारी स्कूलों शिक्षा विभाग के कार्यालयों की चेकिंग की।

डॉ. चीमा ने बताया कि नाभा मंडल में 111 दफ्तरों की चेकिंग की गई। 12 मुलाजिम गैर हाजिर, 34 लेट हाजिर 10 लंबे समय से गैर हाजिर पाए गए। इंस्पेक्शन सैल के इंचार्ज सतपाल शर्मा ने भास्कर को बताया कि नाभा सर्किल में लापरवाही बरतने वाले मुलाजिमों के खिलाफ अब विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी चैकिंग आगे भी जारी रहेगी। डाॅ . दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों की 100 फीसदी हाजिरी यकीनी बनाने के लिए शुरू हुई इस रेड की मुहिम के तहत ही यह चेकिंग की गई है। सूबे के 238 दफ्तरों की चेकिंग की गई। डीईओ ऑफिस, बीपीईओ दफ्तर, डाइट, इनसर्विस ट्रेनिंग सेंटरों की चेकिंग हुई है। 69 मुलाजिम गैर हाजिर, 86 लेट 16 लंबे समय से गैर हाजिर मिले है।

दूसरे मंडल में भी लिया एक्शन

नाभामंडल सहित जालंधर मंडल में 64 दफ्तरों की चेकिंग की गई है। जिसमें 36 गैरहाजिर, 47 लेट 3 लंबे समय से गैर हाजिर हैं। फरीदकोट मंडल के 63 दफ्तरों की चेकिंग की गई है। 20 गैर हाजिर, 15 लेट 3 लंबे समय से गैर हाजिर मिले हैं।