- Hindi News
- 5 दिन बाद बनी फिजिकल काॅलेज स्टूडेंट्स की बात
5 दिन बाद बनी फिजिकल काॅलेज स्टूडेंट्स की बात
फिजिकलकाॅलेजमें एमपीएड में एडमिशन मिलने से पांच दिन की भूख हड़ताल पर बैठी स्टूडेंट्स ने एक बार फिर भरोसे के बाद भूख हड़ताल खत्म की। पंजाबी यूनिवर्सिटी ने एडमिशन देने का भरोसा दिलाने के बाद स्टूडेंट्स ने हड़ताल खत्म की। स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें प्रशासन ने कहा कि नवजीत कौर को पंजाबी यूनिवर्सिटी में और परमजीत कौर को फिजिकल काॅलेज में एडमिशन दी जाएगी। प्रिंसिपल जसवीर कौर ने डीन कॉलेजिज डाॅ. जमशीद अली खान, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डाॅ. कुलबीर सिंह ढिल्लों के साथ मंगलवार को यूनिवर्सिटी में हुई मीटिंग में यूनिवर्सिटी प्रशासन को कहा है कि वो पोस्ट क्रिएट नहीं कर सकती हैं। अगर पीयू अथॉरिटी काॅलेज में पोस्ट क्रिएट कर देती हैं तो उन्हें एडमिशन देने से कोई इंकार नहीं है। मंगलवार शाम को एडीसी हरसिमरत कौर ने दोनों स्टूडेंट्स को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी द्वारा रिजल्ट लेट निकालने की वजह से एडमिशन मिल पाने के खिलाफ दोनों स्टूडेंट्स कई दिनों से प्रोटेस्ट कर रही हैं। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के अमरजीत सिंह, सतपाल सिंह ने सहयोग दिया। किसान यूनियन, दोधी डेयरी यूनियन, भुल्लर भाईचारा यूनियन ने स्टूडेंट्स का सहयोग किया।
डीएसओ आगू सतपाल ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ प्रिंसिपल की मीटिंग में फैसला लिया गया है कि नवजीत को यूनिवर्सिटी में और परमजीत कौर को फिजिकल काॅलेज में एडमिशन दी जाएगी।
पटियाला मेंमंगलवार को फिजिकल काॅलेज स्टूडेंट्स की हड़ताल खत्म करने के लिए जूस पिलाती एडीसी हरसिमरत कौर।