पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाना में फूड इंस्पेक्टर को महिला ने पीटा

समाना में फूड इंस्पेक्टर को महिला ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला. अर्बन एस्टेट पटियाला की एक महिला ने मंगलवार दोपहर बाद स्थानीय फूड एंड सिविल सप्लाई दफ्तर में इंस्पेक्टर यशप्रीत सिंह धीमान को पीट दिया। महिला का आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब वह शादी की बात करती, तब वह टालमटोल करता है और उसके साथ गाली गलौच अभद्र व्यवहार करता है।

सिविल सप्लाई दफ्तर में पत्रकारों को सिमरनजीत कौर ने बताया कि वह तलाकशुदा है और एक बच्चा है। एक साल पहले फूड इंस्पेक्टर यशप्रीत सिंह से मुलाकात हुई। उनकी नजदीकियां बढ़ती गई और कई बार शारीरिक संबंध भी बने। शादी के वादे हुए, कुछ समय बाद उसका रवैया बदलता गया। वह सभी वादों से मुकर गया।
कई बार समाना स्थित दफ्तर गई, परंतु वह बेइज्जत कर उसे बाहर कर देता। मंगलवार दोपहर बाद एक बार फिर सिमरनजीत दफ्तर पहुंची। उसे देख यशप्रीत सिंह दफ्तर से निकलकर भागने लगा जिसे महिला ने खूब धुना। इंस्पेक्टर ने भी दो चार थप्पड़ मारे। आसपास के काफी लोग वहां जमा हो गए। दफ्तर के मुलाजिमों ने उनको अलग-अलग किया।
पुलिस में शिकायत की धमकी देकर महिला वहां से चली गई। इंस्पेक्टर यशप्रीत सिंह ने बताया कि वह महिला को जानता जरूर हूं, पर उसके साथ किसी भी तरह के संबंध नहीं है। उसने आरोप लगाया कि महिला उसे पिछले काफी समय से ब्लैकमेल कर रही है।