स्टाफ काउंसिल चुनाव: काउंसलर नियुक्त
पटियाला| डीजललोको मार्डेनाइजेशन वर्क्स (डीएमडब्ल्यू) में शुक्रवार को स्टाफ काउंसिल का चुनाव किया गया है। चुनावों में ग्रुप सी डी के करीब 3600 मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। 7 काउंसलर की नियुक्ति की गई है। इनमें जुम्मेरुदीन, सुरेश राठी, सूर्य नारायण, सुखविंदर सिंह, कपिल शर्मा, नायब सिंह मंजीत भुल्लर का नाम मुख्य है। चुनाव गए काउंसलर शनिवार को अपने ज्वाइंट सेक्रेटरी का चयन करेंगे। इस बार डीएमडब्ल्यू कारखाना में चार साल बाद स्टाफ काउंसिल का चुनाव किया गया है। प्रति 3 सालों में स्टाफ काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया है। काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया 8 नवम्बर से शुरू हुई थी। इस दिन चुनावों संबंधी नोटिफिकेशन निकाला गया था। 13 नवम्बर से फार्म भरने की प्रक्रिया था जबकि 27 नवम्बर को नोमिनेशन वापसी की अंतिम तिथि थी। चुनावों में करीब 38 लोगों ने नोमिनेशन फाइल किया जबकि चुनाव में 35 उम्मीदवार खड़े थे। शुक्रवार को हुए चुनावों में 7 काउंसिलर को नियुक्त किया गया। विजेता काउंसलर में से एक को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया जाएगा। जोकि स्टाफ काउंसल का हेड माना जाएगा।