बाकी जिलों में लेट शुरू होगा सी फॉर्म
एक्साइजएंडटैक्सेशन डिपार्टमेंट की सभी जिलों में ऑनलाइन सी फॉर्म करने की योजना को अभी समय लग सकता है। डिपार्टमेंट अथॉरिटी की माने तो सी फॉर्म ऑनलाइन करना एक टेक्निकल प्रक्रिया है और इसे पक्के तौर पर लागू करने में वक्त लगेगा ही।
चलरही है चेकिंग: डिपार्टमेंटके अफसर, अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे सी फॉर्म सभी जिलों में ऑनलाइन होंगे। एक साल से हो रहे ऐलान के बावजूद सी फॉर्म ऑनलाइन नहीं हुए। मार्च 2014 सी फॉर्म ऑनलाइन करने का काम पटियाला में शुरू हो चुका है। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत अभी पटियाला में सी फॉर्म की चेकिंग की जा रही है। शुरू में ऑनलाइन सी फॉर्म ट्रेडर्स को ठीक मिले पर पिछले करीब पांच महीनों से सी फॉर्म नहीं मिल रहे हैं। ट्रेडर्स ने कई बार संबंधित अफसरों से मिलकर इस बारे में बात की है। अलग-अलग जिलों के डिपार्टमेंट अफसरों ने ये कहा था कि सी फॉर्म ऑनलाइन होने जा रहा है। 15 से 20 सितंबर को सी फॉर्म ऑनलाइन किए जाने की बात थी, उसके बाद 15 नवंबर को भी बाकी जिलों में सी फॉर्म ऑनलाइन करने को लेकर जिलों के एईटीसी ने कहा था। पर अभी तक फॉर्म ऑनलाइन नहीं किए गए।
ऑनलाइन सी फॉर्म अभी भी नहीं मिल रहे
व्यापारबचाओ संघर्ष कमेटी प्रधान राकेश गुप्ता, सत्तप्रकाश गोयल ने बताया कि चाहे सी फॉर्म ऑनलाइन हो चुके हैं पर अभी भी डीलर्स को नहीं मिल रहे हैं। बाकी जगहों पर तो फॉर्म ऑनलाइन हुए भी नहीं हैं। यहां अगर हुए हैं तो अप्लाई किए हुए किसी को दो महीने तो किसी को चार महीने हो चुके हैं। पर फॉर्म मिले ही नहीं। बल्कि पिछले महीने तो सिस्टम में बदलाव करने की वजह से पिछले अप्लाई किए फॉर्म में भरी डिटेल्स भी क्लियर हो गई थी। दिक्कत के बारे में चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेट्री एनके शर्मा को बताया था।
कोई क्या कहता है, पता नहीं टाइम लगेगा
एडिशनलकमिश्नर-1 और डिपार्टमेंट की टेक्निकल सर्विसेज एजेंसी के सीईओ शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि कोई अफसर क्या बता रहा है, इसके बारे में उन्हें नहीं पता। ऑनलाइन सी फॉर्म सभी जिलों में शुरू करने में टाइम लगेगा। डिपार्टमेंट के कामों को सुचारू बनाने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट शुरू हुआ है। एक हिस्सा ऑनलाइन सी फॉर्म का है। पटियाला से इसे ट्रायल बेसेज पर शुरू किया है और जो भी कमियां सामने रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। जब ये बिना कमियों के पूरी तरह