प्रेम नगर में 40 फुटी रोड बननी शुरू
सड़कपानीकी समस्या को लेकर हड़ताल पर बैठे वेलफेयर सोसाइटी वाॅर्ड-2 के लोगों ने नगर निगम की कमिश्नर मेयर के आश्वासन के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। शुक्रवार को हड़ताल खत्म करने के लिए कमिश्नर इंदू मल्होत्रा, मेयर अमरिंदर बजाज, सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश चौधरी डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने भूख हड़तालियों को जूस पिलाया।
मेयर बजाज कमिश्नर मल्होत्रा ने भूख हड़ताल पर बैठे वाॅर्ड के लोगों को भरोसा दिया कि उनकी जो भी समस्याएं हैं उन्हें एक महीने मेंहल कर दिया जाएगा। आदर्श काॅलोनी दर्शना काॅलोनी की गलियां सड़कों का काम ढाई करोड़ की लागत से होगा। प्रेम नगर में 40 फुटी सड़क का निर्माण शुरू कराया है। पीने वाले पानी के लिए साफ पानी की व्यवस्था होगी। पानी की समस्या हल करने के लिए भाखड़ा नहर से पानी प्यूरीफाई करके प्रोजेक्ट मंजूर कराया जाएगा, जोकि 8 लाख लोगों के पानी की जरूरत को पूरा करेगा। सीवरेज का अधूरा काम जल्द पूरा कराएंगे। आवारा पशुओं पर रोकथाम लगाने के लिए कार्रवाई चल रही है, 50 एकड़ जगह में पटियाला गौशाला बनाई जाएगी। भादसों रोड नई चुंगी से दर्शन काॅलोनी तक ड्रेन के ऊपर आदर्श काॅलोनी, दर्शना काॅलोनी अबलोवाल रोड तक स्ट्रीट लाइट का प्रोजेक्ट बनाकर नए प्वाइंट लगाए जाएंगे। दर्शना काॅलोनी का खराब ट्यूबवेल जल्द ठीक कराया जाएगा। काॅलोनी की सफाई के लिए सफाई सेवकों का प्रबंधन होगा। यहां प्रधान डाॅ. दर्शनपाल कर्मचंद भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम अफसरों के भरोसे के अनुसार इलाके का विकास कराया तो उन्हें दोबारा संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
डीसी आफिस के बाहर धरने को संबोधित करते मेयर अमरिंदर बजाज।