पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीटीओ ने काटा 11 प्राइवेट बसों का चालान

डीटीओ ने काटा 11 प्राइवेट बसों का चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसोंकेखिलाफ भास्कर महाअभियान से जुड़कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली 11 प्राइवेट बसों के चालान किए गए। शुक्रवार को डीटीओ गुरप्रीत सिंह थिंद ने फव्वारा चौक पर नाका लगाया था। उन्होंने खुद बसों में चढ़कर चेकिंग की। नियम तोड़ने वाली सभी बस मालिकों पर जुर्माना किया गया। फव्वारा चौक के बाद डीटीओ ने डकाला रोड पर भी नाका लगाकर प्राइवेट बसों के चालान काटे। महकमे के अफसरों ने करीब एक घंटे तक कार्रवाई की।