पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के आरोपी ससुराली नामजद

दहेज के आरोपी ससुराली नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। वूमनथाना पुलिस ने दहेज मांगने के आरोप में देहरादून के एक व्यक्ति उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अंगीठा साहिब गुरुद्वारा के पास गोबिंद नगर निवासी शिकायतकर्ता मनप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति गुरविंदर सिंह, सास सतनाम कौर, गुरदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, नरिंदर कौर निवासी जनरल विंग प्रेम नगर देहरादून दहेज के लिए तंग करते थे। मांग पूरी होने पर मारपीट करते थे। 7 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पैसोंके लेन-देन को लेकर दुकान में घुसकर पीटा: थानाकोतवाली में कुछ लोगों ने व्यक्ति की दुकान में घुसकर तोड़-फोड़ करने के बाद दुकान मालिक को पीटा। कोतवाली पुलिस ने जख्मी दुकानदार अमनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी एमआईजी फेज-1 अर्बन इस्टेट की शिकायत पर आरोपी हरमीत सिंह निवासी डोगरा मोहल्ला, विक्की साहनी निवासी रोड़ियां वाला मोहल्ला, लाडी निवासी खालसा मोहल्ला, परमजीत सिंह निवासी जट्टा वाला चौंतरा, डिक्की साहनी, प्रिंस 9 अनजान लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। अमनदीप का आरोपियों से पैसों का लेन-देन चल रहा है। आरोपियों ने उसकी मोबाइल की दुकान में घुसकर तोड़-फोड़ की और विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गया। पैसों के लेन-देन की पूरी जानकारी लेने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।