पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर के 1.5 लाख स्टूडेंट्स ने बनाए ट्रैफिक अवेयरनैस पर कार्ड्स

अमृतसर के 1.5 लाख स्टूडेंट्स ने बनाए ट्रैफिक अवेयरनैस पर कार्ड्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 1.50 लाख स्टूडेंट्स शुक्रवार को दैनिक भास्कर के हादसों के खिलाफ महाअभियान का हिस्सा बने। डीईओ सतिंदरबीर सिंह ने सभी 419 स्कूलों को रोड सेफ्टी के लिए पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाने का आदेश दिया था। कार्ड्स और पोस्टर को स्कूल में डिस्पले भी किया गया।

उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स अब ये पोस्टर्स कार्ड्स अपने परिवार में सदस्यों को सौंपेंगे, ताकि वह भी इनके बारे में जागरूक हो सकें।

पटियाला. पुलिसने उन 11 प्राइवेट बसों का चालान काटा जो नियत तोड़ती पकड़ी गईं। नाभा में सहायता संकल्प समिति ने सिस्टर निवेदिता स्कूल के स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी दी।

अमृतसर के एक स्कूल में रोड सेफ्टी पर पेंटिंग बनाते बच्चे

200 स्टूडेंट्स ने कसम खाई : जालंधर. सिविलअस्पताल के बाबू लाभ सिंह स्कूल ऑफ नर्सिंग में 200 स्टूडेंट्स, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, प्रिंसिपल, स्टाफ और अभिव्यक्ति फाउंडेशन के वालंटियर्स ने नियमों के पालन की कसम ली। उधर लुधियाना के एसएसएन मैमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल की छठी क्लास की स्टूडेंट्स ने अवेयरनैस पर नाटक पेश किया। स्कूल के 800 बच्चों ने कसम खाई कि वे कभी रूल्ज नहीं तोड़ेंगे। स्कूल प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने सभी स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों को मानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए।

ट्रैफिक का यह साइन बताता है कि आगे सड़क पर एक तंग पुल है। यहां से सिर्फ एक ही गाड़ी निकल सकती है। वापसी वालों को इंतजार करना चाहिए। गाड़ी स्लो रखनी चाहिए।

जानें सेफ्टी साइन