एक्टर अनिल सनौरी का निधन
पटियाला। पंजाबीरंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों के प्रसिद्घ एक्टर अनिल सनौरी का अचानक बीमारी के कारण अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सनौर में किया गया। इस मौके पर नेशनल थिएटर आर्ट्स सोसायटी से प्राण सभ्रवाल, सुनीता सभ्रवाल, अमरजीत वालिया, जगदीश कुमार और सुनिल चौहान उन्हें श्रद्धांजलि दी।